

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल रॉयल बंगाल ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। क्लब द्वारा चेशायर होम में व्हील चेयर और नए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत चेशायर होम में रह रहे दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई ताकि उनकी दैनिक आवाजाही आसान हो सके। साथ ही दुर्गा पूजा को देखते हुए वहां की महिलाओं के बीच नए वस्त्रों का वितरण किया गया, ताकि वे भी उल्लास के साथ पूजा का आनंद ले सकें। क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर मोइनाक रुद्राके नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि रोटरी का लक्ष्य सिर्फ क्लब चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी प्रभाव छोड़ना है। पूजा के पहले इन लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारी सबसे बड़ी पूजा है। इस अवसर पर उनके साथ क्लब के सदस्य सौमो नारायण गोराई, रित्विक घटक और कौस्तव बनर्जीमुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान चेशायर होम की महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने रोटरी क्लब के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।