

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर: छठ पूजा को लेकर तरुण संघ लाइब्रेरी की ओर से नरसिंह बांध तरुण संघ मैदान में छठ सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इलाके के जरूरतमंद और गरीब परिवारों को छठ पूजा की सामग्री वितरित की गई, ताकि हर परिवार खुशी और श्रद्धा के साथ छठ पूजा मना सके। आयोजकों ने अपने हाथों से लोगों को छठ पूजा के लिए जरूरी सामग्री 101 सूप और साड़ी बांटी। मुख्य आयोजक अभिक गोस्वामी ने कहा कि तरुण संघ लाइब्रेरी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है। छठ महापर्व आस्था का पर्व है और इस पर्व पर किसी भी परिवार को सामग्री के अभाव में पूजा से वंचित नहीं रहना चाहिए, इसी सोच के साथ यह पहल की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तरुण संघ लाइब्रेरी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि हर साल इस तरह के कार्यक्रम से इलाके में भाईचारा और खुशी का माहौल बनता है। इस मौके पर शंकर सेन, तापस मिश्रा, गौतम दास, प्रबीर धर, समीर साव, अनिल साव, अनमोल सिंह, बच्चू दुबे, चंदन सिंह, संदीप बोस, ऋतुपर्णा चटर्जी, मोना बाउरी, दीपांकर बाउरी, नितेश राम, बिक्रम दे , बुद्धा बाउरी, बिकी बाउरी, इंदर मेहरा, राजीव बाउरी और तिलक बाउरी मौजूद थे।