कोर कमेटी की बैठक में विकास को लेकर की गई चर्चा

संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर
कोर कमेटी की बैठक में विकास को लेकर की गई चर्चा
Published on

आसनसोल : आसनसोल सर्किट हाउस में मंगलवार शाम पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक की गई। गौरतलब है कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी का संचालन कैसे किया जाये और कोर कमेटी के निर्णय को लेकर कहा गया कि जो सही होगा, वही सर्वपरि होगा। बैठक में 7 विधानसभा के विधायक, तीन महामंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर बैठक की गई। बैठक में आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रम, पब्लिक रिलेशन बढ़ाने, संगठन को और बेहतर बनाने और उसको मजबूत करने के साथ और आम लोगों के कार्यों और विकास के लक्ष्यों को ध्यान में रखते चर्चा की गई। चर्चा के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि पार्टी का जो निर्णय होगा वह सामूहिक एवं सबके लिए सर्वपरि होगा। इस मौके पर संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती, पुरुलिया के सासंद ज्योतिर्मय सिंह महत्तो, भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टातार्य, जिला प्रभारी विवेक रांगा, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, बाराबनी के अरिजीत रॉय, जामुड़िया के डॉ. बिजन मुखर्जी, रानीगंज के पार्थ घोष, पाण्डवेश्वर के जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पूर्व के लखन घोरूई, दुर्गापुर पश्चिम के चंद्रशेखर बनर्जी, महामंत्री काकुली घोष, अपूर्व हाजरा, कोर कमेटी के पवन कुमार सिंह, सभापति सिंह, बप्पा चटर्जी एवं तापस रॉय मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in