

सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : राज्य की नगर विकास और नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने खराब और बेहाल सड़कों को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा से पहले, यानी 10 अक्टूबर 2026 तक राज्य की सभी जर्जर सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने साफ कहा है कि खराब सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर किया जाएगा और 10 अक्टूबर तक सभी गड्ढों को भरकर सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों का काम तीन चरणों में होगा। पहली और दूसरी परत बिछाने का काम तुरंत शुरू हो रहा है, जबकि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद अंतिम बिटुमिन परत डाली जाएगी।