जर्जर सिनेमा हॉल को किया गया धवस्त

आईएसपी ने चलाया बुलडोजर
जर्जर सिनेमा हॉल को किया गया धवस्त
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर शहर का सुंदरीकरण करने के लिए सेल आईएसपी अपनी जमीन से अवैध निर्माणों को हटा रहा है। इसी क्रम में रविवार को बर्नपुर के बर्नपुर सिनेमा हॉल की इमारत को बुलडोजर चलाकर धवस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह सिनेमा हॉल सेल आईएसपी की जमीन पर बना हुआ था और काफी दिनों से बेकार एवं जर्जर हालत में था, जिसके चलते आईएसपी ने इसे ध्वस्त करने का फैसला लिया था। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुराने हॉल को इस तरह तोड़ना उचित नहीं था, अगर जमीन सेल की थी तो भी इस हॉल को बचाया जा सकता था। इसे ध्वस्त करने की बजाय सामुदायिक हॉल या जनता के किसी काम में उपयोग किया जाना चाहिए था।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in