वोटिंग का अधिकार बचाओ को लेकर धरना सभा

SIR से पीड़ित लोगों को लेकर सभा का आयोजन
वोटिंग का अधिकार बचाओ को लेकर धरना सभा
Published on

आसनसोल : आसनसोल साउथ तृणमूल कांग्रेस द्वारा वार्ड 84 गोराई रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास धरना सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि लोकतंत्र बचाओ, वोटिंग का अधिकार बचाओ को लेकर एक सभा की गयी। मौके पर आसनसोल साउथ टाउन तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. देवाशीष सरकार ने कहा कि SIR के नाम पर वोटिंग का अधिकार छीनने की साजिश के खिलाफ ममता बनर्जी की प्रेरणा पर यह सभा की गयी है। साथ ही कहा कि जो लोग SIR से पीड़ित हैं, उनलोगों को लेकर सभा की गयी। कई पीड़ित ऐसे हैं जिनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गये हैं और कई लोग ऐसे हैं जिन्हें विचाराधीन में डाल दिया गया है। उनके अधिकार एवं हक को लेकर यह सभा की गयी है। इस मौके पर वार्ड 84 के वार्ड अध्यक्ष गौतम बनर्जी, कविता लायक, बर्नाली दास, कल्याणी दे, बबई चक्रवर्ती, निर्मला सिंह, चुन्नू सिंह, देवानंद मोदी, अनिर्बान पान, राजू रुई दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in