

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : सेल आईएसपी बर्नपुर में 24 सितंबर 2026 को होने वाले ऐतिहासिक यूनियन चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज आसनसोल के डिप्टी CLC केसी साहू के नेतृत्व में चुनाव में भाग ले रही सभी सात यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि इस चुनाव में ISP के कर्मचारी अपने वोट से अपने प्रतिनिधि ट्रेड यूनियन का चयन करेंगे। अब सबकी निगाहें 24 सितंबर पर टिकी हैं, जब कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं बैठक में सभी यूनियनों को बैलेट पेपर का सैंपल और चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। साथ ही चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अहम नियमों और दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया। बैठक में INTUC से अजय राय व बी.डी. सिंह, CITU से सोरेन, चटर्जी व प्रतीक गुप्ता, AITUC से विद्यासागर गिरी व प्रदीप साहू, BMS से संजीत बनर्जी व महेश बनर्जी, HMS से नजमुल रहमान, इस्को मजदूर यूनियन से सुबासिस गांगुली और इस्को एम्प्लॉय यूनियन से लव कुमार मन्ना उपस्थित थे। ।