आदिवासी युवाओं को आउटसोर्सिंग में नौकरी देने की मांग पर प्रदर्शन

तीन इलाकों से रैली आकर टनेल गेट पर हुई एकत्र/2006 में सेल आईएसपी मॉडर्नाइजेशन में जमीन खोने वालों के लिए नौकरी की मांग
आदिवासी युवाओं को आउटसोर्सिंग में नौकरी देने की मांग पर प्रदर्शन
Published on

बर्नपुर : आदिवासी स्टुडेंट एंड यूथ फोरम आसनसोल- दुर्गापुर की तरफ से विभिन्न मांगों को लेकर टनेल गेट के सामने प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़, हीरापुर मोड़ और रंगापाड़ा मोड़ से विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई रैली टनेल गेट पर आकर समाप्त हुई। आदिवासी स्टुडेंट एंड यूथ फोरम के सदस्यों ने बताया कि सेल आईएसपी के डीआईसी को बेरोजगार स्थानीय आदिवासी युवाओं को आउटसोर्सिंग नौकरी में प्राथमिकता देने के साथ विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपना था पर डीआईसी की अनुपस्थिति में सीजीएम आईसी (एचआर) को सौंपा गया।

आदिवासी स्टुडेंट एंड यूथ फोरम ने रखी अपनी मांग

आदिवासी स्टुडेंट एंड यूथ फोरम के जिला अध्यक्ष हीरालाल सोरेन ने बताया कि सेल आईएसपी मॉडर्नाइजेशन में मेरिट के आधार पर लोकल आदिवासियों को नौकरी देने की मांग, सेल आईएसपी मॉडर्नाइजेशन 2006 में जिन आदिवासियों ने अपनी जमीन दी है, उन्हें नौकरी देने की मांग, बर्नपुर फैक्ट्री से हवा, साउंड और पानी के प्रदूषण का विरोध, बर्नपुर फैक्ट्री का कचरा और गंदा पानी बिना किसी फिल्टर के दामोदर नदी के पानी में मिलाया जा रहा है, इसे ठीक करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर संजय हांसदा, गुरदास किस्कू, बुदेश्वर हांसदा, मालती किस्कू, शांति मुर्मू, मौसमी बास्के, बनमालिक हांसदा, शिबानी हांसदा, दुर्गादास मुर्मू, मतलब सोरेन, सागर टुडू, कालीमंगल मुर्मू सहित आदिवासी स्टुडेंट एंड यूथ फोरम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in