शहीद अर्पन मुखर्जी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

गर्मी को देखते हुये रक्तदान शिविर का आयोजन
शहीद अर्पन मुखर्जी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर मस्जिद रोड स्थित नेताजी स्पोर्टिंग क्लब में शहीद अर्पन मुखर्जी की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है इस रक्तदान शिविर के माध्यम से नयी सरकार एवं प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उनकी हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर नेताजी स्पोर्टिंग क्लब के रणवीर कुमार साहा ने कहा कि शहीद अर्पन मुखर्जी की याद में हर साल 10 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। आगे बताया कि 10 मई 2012 को सुबह के समय मार्निंग वाक के समय उनकी हत्या कर दी गई थी और यह हत्या अभी तक रहस्य बनी हुई है। आज रक्तदान शिविर के माध्यम से प्रशासन एवं नयी सरकार से उनकी हत्या की जांच करने की मांग की गई है। वहीं सहसचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने स्वेच्छा से 37 लोगों ने रक्तादन किया, जिससे आसनसोल जिला अस्पताल के बल्ड बैंक को सहायता मिलेगी। इस मौके पर नेताजी स्पोर्टिंग क्लब के सचिव शिव कुमार राम, रहिश आलम, नरेश अग्रवाल, शंकर लाल शर्मा, सुरजीत सिंह मक्कड़, प्रदीप माजी, संजय दास, स्वपन माजी, भोला सिंह, जसमित सिंह मक्कर, मून बनर्जी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in