

आसनसोल : एडीपीसी के सीपी सुनील कुमार चौधरी को आईसीएससी के चेयरमैन मोहम्मद फिरोज खान ने बम की धमकी वाले ई-मेल को लेकर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने 24 फरवरी मंगलवार को आसनसोल जिला कोर्ट को मिले बम की धमकी वाले ई-मेल की ओर गंभीर चिंता जाहिर करते हुये धमकी देने वालों की पहचान करना और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा कि ऐसे काम न केवल आपराधिक बल्कि जस्टिस डिलीवरी सिस्टम को बाधित करने और नागरिकों में डर पैदा करने की कोशिश भी हैं।