तृणमूल सांसद पर कार्रवाई करने की मांग

सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो
तृणमूल सांसद पर कार्रवाई करने की मांग
Published on

आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राजभवन में हथियार व गोला-बारूद इकट्ठा करने और भाजपा के गुंडों में बांटे जाने के गंभीर आरोपों से हलचल मच गई थी। इन आरोपों के बाद बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सुरक्षा कर्मियों और खोजी कुत्तों की एक टीम के साथ राजभवन में तलाशी अभियान चलाया। वहीं तलाशी अभियान के बाद ये आरोप बेबुनियाद पाए गये। इसके बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस तृणमूल सांसद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्यपाल अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करें और तृणमूल के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि लोगों को संदेश देना बहुत जरूरी है कि तृणमूल के नेता, मंत्री, विधायक, सांसद संविधान से ऊपर नहीं हैं। वह राज्यपाल से अनुरोध करती हैं कि कल्याण बनर्जी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि इस मुद्दे पर स्थानीय तृणमूल नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in