अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

माइनोरिटी तृणमूल कांग्रेस ने की बैठक
अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
Published on

आसनसोल : आसनसोल राहा लेन तृणमूल पार्टी ऑफिस में माइनोरिटी तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक बैठक की गई। बैठक के दौरान माइनोरिटी तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महफजूल हसन उर्फ मोनू ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कहा कि रेलपार आसनसोल नॉर्थ थाना के जहांगिरी मुहल्ला फांड़ी पर शुक्रवार रात हुआ हमला निदंनीय है। वहीं जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सभी लोगों से निवेदन करते हैं कि माहौल को शांत बनाये रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। आगे कहा कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुये कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कहा कि गलत अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों में अफवाह फैल गया था कि मस्जिद में माइक बजाने पर पांबदी है तो यह गलत अफवाह थी। पुलिस का निर्देश था कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या गिरजाघर हो, सभी को ध्वनि प्रदूषण के नियम को मानना होगा और जो नहीं मानेगा, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं देखा गया कि कुछ लोगों ने अफवाह उड़ायी थी कि गिरफ्तार युवकों में एक की मौत हो गई है, जो सरासर गलत है। वहीं पार्षद फंसवी आलिया ने कहा कि युवक की मौत की जो गलत अफवाह फैल रही थी, वह एकदम झूठ है। उन्होंने खुद जाकर थाने में देखा है कि युवक सही सलामत है और यह भी कहा कि पुलिस ने उनके ऊपर एक लाठी भी नहीं चलायी है। इस मौके पर इश्तेकार नयैर, बाबू तबरेज, खालिद खान आदि मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in