डीसी ट्रैफिक ने जाम कम करने के लिए प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बैठक में फल, सब्जी एवं मछली मंडी को होलसेल बाजार में स्थानांतरण करने पर जोर
डीसी ट्रैफिक ने जाम कम करने के लिए प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Published on

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ट्रैफिक ऑफिस में यातायात समस्या के समाधान को लेकर एक बैठक की गयी। गौरतलब है कि इस बैठक में फल-सब्जी व्यवसायी, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं आसनसोल नगर निगम के प्रतिनिधियों को लेकर बैठक की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य सुबह-सुबह बाजार इलाके में फलों, सब्जी एवं मछली की मंड़ी लगती है, जिससे दोनों किनारे जाम लगने से यातायात तो बाधित हो ही रहा है, साथ ही शहर भी गंदा हो रहा है। इन सब के समाधान के लिए सभी की सलाह को साझा किया गया। 5

क्या कहा प्रतिनिधि ने

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने कहा कि फल, सब्जी एवं मछली का होलसेल बाजार तैयार है, जितना जल्द इसका स्थानांतरण होगा, शहर की यातायात व्यवस्था उतनी ही अच्छी होगी। शहर को स्वच्छ रखने के लिए यह कदम उठाना बहुत ही जरूरी है। वहीं आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहाकार नरेश अग्रवाल एवं नगर निगम के पदाधिकारियों एवं फल व्यवसायियों ने इसका समर्थन किया।

डीसी ट्रैफिक ने कहा

डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने कहा कि बैठक में जो मांगें रखी गई हैं, उन समस्यायों के समाधान को देखा जायेगा। वहीं आसनसोल जीटी रोड में लगने वाले जाम को लेकर पार्किंग की समस्या थी, उसे दूर किया गया है। फल, सब्जी और मछली मार्केट के कुछ रिप्रेजेंटेटिव नहीं आए, इसलिए होलसेल मार्केट को दूसरी जगह ले जाने के मुद्दे पर कोई नतीजा नहीं निकल सका, इसका निर्णय डीएम एवं आसनसोल नगर निगम मिलकर करेगा।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in