दुर्गापुर के सिटी सेंटर में साइबर क्राइम का भंडाफोड़

साइबर क्राइम गैंग का पुरुलिया निवासी गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त को अदालत ले जाती पुलिस
गिरफ्तार अभियुक्त को अदालत ले जाती पुलिस
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस को साइबर क्राइम मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इससे पहले पुलिस में मैराथन छापामारी कर दो दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। अब साइबर क्राइम गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आम लोगों को टारगेट कर OTP और बैंक डिटेल्स चुराकर खाते से पैसे उड़ाने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्गापुर सिटी सेंटर के 12 नंबर रानी रासमणि इलाके में छापा मारकर साहेब मंडल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पुरुलिया का निवासी है।

अभियुक्त कैसे करता था ठगी

इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि अभियुक्त खुद साइबर ठगी में सीधे शामिल था। वह लोगों से OTP समेत जरूरी जानकारी हासिल कर बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेता था। उसके खिलाफ पहले से कई शिकायतें पुलिस के पास दर्ज हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लैपटॉप, कई मोबाइल और पासबुक बरामद

सिटी सेंटर पुलिस द्वारा छाोमारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और अलग-अलग बैंकों की दर्जनों पासबुक तथा दस्तावेज बरामद हुए हैं। बरामद सामान के आधार पर अब जांच और तेज कर दी गई है।वहीं पुलिस मोबाइल और लैपटॉप में मिले डेटा की जांच कर ठगी के तरीके, पैसों के लेन-देन तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार अभियुक्त का नेटवर्क झारखंड के जामताड़ा तक फैला हुआ है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in