CPM कार्यालय के सामने किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान चालीसा पाठ करते बजरंग दल के सदस्य
हनुमान चालीसा पाठ करते बजरंग दल के सदस्य
Published on: 

बीरभूम : विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की ओर से रविवार शाम सीउड़ी स्थित सीपीआई(एम) [CPI(M)] बीरभूम जिला कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर जोर-जोर से लाउडस्पीकर बजाकर 'हनुमान चालीसा पाठ' कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों संगठनों के सदस्यों ने उस दिन सीपीआई(एम) कार्यालय के दरवाजे का घेराव कर हनुमान चालीसा 'पाठ' का कार्यक्रम संपन्न किया। ​सीउड़ी बजरंग सेवा संघ के अभिषेक डोम ने बताया, "सीपीआई के राज्य सचिव ने एक सभा में टिप्पणी की थी कि जो लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं वे हनुमान हैं। इस टिप्पणी के विरोध में हम सनातनियों ने सीपीआई(एम) कार्यालय के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया है।" ​इस कार्यक्रम के दौरान सीपीआई(एम) के नेता और कार्यकर्ता कार्यालय के भीतर ही मौजूद थे। बीजेपी समर्थकों के इस कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपीआई(एम) जिला सचिवमंडली समिति के सदस्य दीपांकर चक्रवर्ती ने कहा, "बीजेपी सड़क पर खड़े होकर कार्यक्रम कर ही सकती है। इस बारे में हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी है और न ही हम करते हैं। वे हनुमान चालीसा पढ़ें या फिर कोई अन्य धार्मिक कार्य करें, हम इन सब चीजों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करते हैं, न कुछ कहते हैं। हमने प्रशासन से केवल इतना कहा था कि इसको लेकर कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो।"

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News