

आसनसोल : पारदर्शी और दोषरहित मतदाता सूची प्रकाशित करने तथा चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर सीपीआई (एम) की ओर से एसडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया। इसके बाद स्थिति को देखते हुए पुलिस बल ने एसडीओ कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिस कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। मौके पर सीपीआई (एम) नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि पारदर्शी मतदाता सूची और चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग पर सीपीआई (एम) की तरफ से आज प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल अधिकारी से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और तृणमूल के बीच में आसनसोल की जनता पीस गई है। इस मौके पर डॉ. अरुण पांडे सहित काफी संख्या में सीपीआई (एम) कार्यकर्ता मौजूद थे।