

बर्नपुर : बर्नपुर टाउन के वार्ड 78 के पार्षद अशोक रूद्र ने देश के शिक्षा मंत्री पर सवाल उठाया है। गौरतलब है कि अशोक रूद्र ने बर्नपुर बॉयज एवं गर्ल्स हाई स्कूल के बंद होने को लेकर कहा कि एक प्रोफेसर और देश के शिक्षा मंत्री से ऐसी बेवकूफी भरी बात की कल्पना नहीं की जा सकती है। केंद्रीय स्टील मंत्रालय हमारी आंखों के सामने 100 साल पुराने बर्नपुर बॉयज हाई स्कूल और 90 साल पुराने बर्नपुर गर्ल्स स्कूल को बंद करने जा रहा है। सारी इंसानियत और जरूरतमंद बच्चों का भविष्य को एक तरफ रखकर उनका एकमात्र मकसद बिजनेस करना है। साथ ही बताया कि इस्को की स्थापना वर्ष 1918 में हुई थी। वहीं बर्नपुर बॉयज हाई स्कूल की स्थापना वर्ष 1925 और बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल की स्थापना वर्ष 1936 में हुई थी। इतना पुराना स्कूल जो अपने 100 साल पूरे कर चुका है, बंद हो रहा है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य बर्नपुर के लिए क्या होगा।