समारोह आयोजित कर निगम कमिश्नर को दी गयी विदायी

राजू मिश्रा ने अपने वक्तव्य में सभी को दिया धन्यवाद
समारोह आयोजित कर निगम कमिश्नर को दी गयी विदायी
Published on

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम में एक समारोह का आयोजन कर निगम के निवर्तमान कमिश्रर राजू मिश्रा को विदाई दी गयी। गौरतलब है कि राजू मिश्रा का तबादला राज्य के उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग के सचिव पद पर किया गया है। इस मौके पर राजू मिश्रा ने अपने वक्तव्य में सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि आसनसोल उनके मन में हमेशा बसा रहेगा। आसनसोल के लिए उनके मन में एक विशेष स्थान है। वहीं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ काम करना उनके लिए एक अच्छा अनुभव रहा, जिसे वह आजीवन याद रखेंगे। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने राजू मिश्रा की प्रशंसा करते हुये कहा कि राजू मिश्रा बहुत मेहनती आयुक्त थे, जो हमेशा अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते थे। उनकी इसी खूबी को देखते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें उच्च पद पर भेजा है। वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा की राजू मिश्रा के रूप में उन्हें एक बेहतरीन कमिश्नर मिला था, जिन्होंने अपने कार्य क्षमता से सभी का दिल जीत लिया और आज वह एक नई जगह पर जा रहे हैं। जिस विभाग में उनका तबादला हुआ है, उस विभाग के साथ आने वाले समय में आसनसोल के औद्योगिक क्षेत्र को काफी काम पड़ेगा और उन्हें पूरा भरोसा है की राजू मिश्रा इसका कार्य में आसनसोल को मदद पहुंचाएंगे। इस मौके पर उपमेयर अभिजीत घटक, वशीमूल हक, नगर निगम के एमएमआईसी, पार्षद और नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in