कोक ओवन में काम के दौरान ठेका कर्मी 8 फीट ऊंचाई से गिरा, हालत गंभीर

बर्नपुर SAIL ISP में बड़ा हादसा
कोक ओवन में काम के दौरान ठेका कर्मी 8 फीट ऊंचाई से गिरा, हालत गंभीर
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : SAIL ISP से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्लांट के कोक ओवन बैटरी में कार्य के दौरान एक ठेका कर्मी ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मी की पहचान अटल कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम ड्यूटी के दौरान अटल कुमार सिंह लगभग 7 से 8 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने आनन-फानन में उसे उठाकर ESI अस्पताल ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मिड वेस्ट अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठा सवाल

घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ठेका कर्मियों का कहना है कि बिना उचित सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरणों के उनसे ऊंचाई पर काम कराया जा रहा है। हालांकि प्लांट प्रबंधन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in