नमो युवा वारियर्स के माध्यम से युवाओं को जोड़ा गया

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लगाया गया शिविर
नमो युवा वारियर्स के माध्यम से युवाओं को जोड़ा गया
Published on

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल -2 के बर्नपुर बस स्टैंड पर नए मतदाताओं और युवाओं को नरेंद्र मोदी के योद्धा के रूप में नमो युवा वारियर से सीधे जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह शिविर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लगाया गया था, जहां राहगीरों को एवं आने-जाने वाले युवाओं को नमो युवा वारियर्स से जोड़ा जा रहा था। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला के नेता अमिताभ गोराई ने बताया कि इस शिविर में करीब 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल आने-जाने वाले युवाओं से बात कर उन्हें जोड़ रही थीं। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करके उसे लिंक के माध्यम से जोड़ कर नमो युवा वारियर्स में शामिल किया जा रहा था। इस मौके पर विक्की यादव, सैकत हाजरा, राहुल सिंह, अमित गोराई, उज्जल मडंल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in