शहर को जाम मुक्त करने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

तृणमूल पर लगाया शहर जाम करने का आरोप
शहर को जाम मुक्त करने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Published on

आसनसोल : कांग्रेस की ओर से आसनसोल शहर को जाम मुक्त करने की मांग को लेकर गिरजा मोड़ इलाके में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर शहर को जाम मुक्त करने की मांग की। मौके पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रसेनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आसनसोल में जाम की जो समस्या है, वह तृणमूल नेताओं की वजह से है। तृणमूल नेता के व्यापारी फुटपाथ पर व्यापार कर रहे हैं। उनसे अवैध रूप से वसूली करते हैं और उन्हीं की वजह से जाम की समस्या होती है। वहीं टोटो और ऑटो के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी लेकिन वह चाहते हैं कि युवक टोटो और ऑटो को लेकर ही उलझे रहे। वहीं आसनसोल में जाम की जो स्थिति हो रही है, उसकी तरफ से प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब प्रशासन के लोग भी तृणमूल के उन नेताओं के साथ ही जाम की समस्या को मिटाने के लिए बैठक कर रहे हैं जिन नेताओं की वजह से जाम की समस्या लग रही है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह से आसनसोल से जाम की समस्या का निपटारा नहीं होगा, इसके लिए टोटो ड्राइवरों को रूट देने की मांग की ताकि उनके रोजगार पर भी असर न पड़े और शहर में जाम की समस्या भी दूर हो। इस मौके पर शाहआलम खान, फिरोज खान, श्रीलता बनर्जी, फहाद हुसैन, काजल दत्ता, विश्वनाथ यादव, अशोक बनर्जी, मुक्तार सिंह, बीरेन मुखर्जी, मानव रॉय, राजू दत्ता, राहुल रंजन, वाजिद हुसैन, विनय बर्मन, गुड्डू बर्मन सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in