कांग्रेस श्रमिक संगठन इंटक ने जिला कन्वेंशन का किया आयोजन

कांग्रेस का कद दिन प्रतिदिन बंगाल में बढ़ रहा
कांग्रेस श्रमिक संगठन इंटक ने जिला कन्वेंशन का किया आयोजन
Published on

आसनसोल : कांग्रेस के श्रमिक संगठन इंटक की तरफ से उषाग्राम स्थित गुजराती भवन में जिला कन्वेंशन का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस श्रमिक संगठन इंटक ने जिला कन्वेंशन का किया आयोजनका मुख्य उद्देश्य बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के श्रमिक संगठन इंटक की क्या भूमिका रहेगी, इस पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सैयद आतिफ शाह ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार के बंगाल विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा करेगी। आगे कहा कि कांग्रेस के हाई कमान ने बंगाल विधानसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन न करने का जो फैसला लिया है, वह बिल्कुल सही फैसला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कद दिन प्रतिदिन बंगाल में बढ़ रहा है और यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अब कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों के हितों के लिए ही संघर्ष किया है और कांग्रेस के श्रमिक संगठन का भी यही मकसद रहता है कि वह लोगों के और श्रमिकों के स्वार्थ के लिए संघर्ष करे। कांग्रेस अल्पसंख्यक माइनॉरिटी सेल के जिला चेयरमैन फिरोज खान ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो फैसला लिया गया है, उसका वह समर्थन करते हैं। इससे कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आएगा और कांग्रेस के झंडे और प्रतीक को लेकर वह चुनाव के मैदान में उतर पाएंगे। आगे कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आसनसोल उत्तर, कुल्टी, जामुड़िया और रानीगंज में कांग्रेस कड़ी टक्कर देगी। इस मौके पर सैयद मोहम्मद अहसान, कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा, काजल दत्ता, मनीष बर्नवाल, शहनवाज खान, शालाउदीन अंसारी, शहनाज बानो, मोहम्मद आजाद, बिष्णु तिवारी, रहमान अहमद, सैयद एशान सहित कांग्रेस के श्रमिक संगठन से जुड़े तमाम अन्य नेता और सदस्य मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in