BJP उम्मीदवार पर बूथ में घुसकर फर्जी वोटिंग करने का आरोप

कांग्रेस ने की वोटों की गिनती रद्द करने की मांग
साभार प्रतीक फोटो
साभार प्रतीक फोटो
Published on: 

मुर्शिदाबाद : राजनगर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार पर बूथ में घुसकर एक के बाद एक वोटिंग करने का आरोप। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और राजनगर विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी और राजनगर से पूर्व कांग्रेस MLA मनोज चक्रवर्ती ने गुरुवार दोपहर बहरमपुर जिला कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दिन उन्होंने चुनाव के दिन का एक वीडियो फुटेज निकाला और आरोप लगाया कि राजनगर विधानसभा उपचुनाव के दिन BJP उम्मीदवार शाखारोव सरकार इलाके के वोटर नहीं होने के बावजूद राजनगर में एक के बाद एक बूथ में घुसकर वोटिंग कर रहे थे। यह चुनाव तुरंत रद्द किया जाना चाहिए और आगामी होने वाली वोटों की गिनती भी टाल दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे चुनाव आयोग को एक पत्र लिखेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in