आग लगने से स्कूल में मची हलचल

छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों और मैदानों में ले जाया गया
आग लगने से स्कूल में मची हलचल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल ईस्माइल स्थित गुरु नानक मिशन हाई स्कूल में शार्ट सर्किट से आग लगने से स्कूल में हलचल मच गई। आग लगने की खबर से सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों और मैदानों में ले जाया गया। बता दें कि स्कूल के शिक्षकों के सूझ-बूझ से आग पर काबू पाया गया। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में क्लास चल रहा था, अचानक मुख्य मीटर के पास शार्ट सर्किट की आवाज आई और पूरा इलाका धुआं से भर गया। इसके बाद शिक्षकों द्वारा पानी का छिड़काव किया गया और इलेक्ट्रिक विभाग को सूचना दी गई। मौके पर इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों ने आकर बिजली का तार एवं मीटर को ठीक किया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार रॉय, बिक्रम सिंह, चरण सिंह, मंदीप सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह सहित स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in