

आसनसोल : आसनसोल की सीबीआई की विशेष अदालत में मंगलवार को बहुचर्चित कोयला तस्करी के मामले में कोल इंडिया के चेयरमैन की गवाही हुई। बता दें कि उक्त मामले को लेकर अनूप माजी उर्फ लाला समेत कई अभियुक्त भी कोर्ट में पेश हुए थे। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले इस मामले में कुल 48 अभियुक्तों के खिलाफ चार्ज गठित किया गया था। इसके बाद ही उक्त मामले पर ट्रायल शुरू करने की तिथि निर्धारित हुई थी। बता दें कि सीनियर वकील शेखर कुंडू ने बताया कि कोल इंडिया के चैयरमैन समेत तीन अधिकारियों को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया था। मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। उस दिन फिर से सुनवाई होगी। बताया जाता है कि कोयला तस्करी का यह नेटवर्क झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों तक फैला हुआ था तथा इसमें प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कोयला अवैध रूप से निकाला और बेचा जाता था। अदालत यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी अभियुक्त कानून की पकड़ से बाहर न जा सके और मामले की निष्पक्ष सुनवाई हो।
29 अगस्त को फिर उपस्थित होने का निर्देश
फिलहाल अदालत ने सभी अभियुक्तों को आगामी 29 अगस्त को फिर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सुनवाई में सीबीआई क्या नया साक्ष्य प्रस्तुत करती है और मामले में आगे क्या दिशा तय होती है। कोयला तस्करी से जुड़े इस बड़े मामले में मंगलवार की सुनवाई में सभी प्रमुख आरोपी अनुपम माजी, जयदेव मंडल और नारायण खड़गे की उपस्थिति दर्ज हुई, जबकि विनय मिश्रा नदारद रहे। अगली सुनवाई अब 29 अगस्त को तय की गई है, जिसमें सीबीआई की आगे की कार्रवाई और प्रस्तुत साक्ष्य इस बहुचर्चित मामले की दिशा तय करेंगे। हालांकि अब 29 अगस्त पर सबकी निगाहें टिकी हुई है कि उस दिन क्या होगा ? इसे लेकर भी सबके मन में एक सवाल खड़ा हो गया है।