CM ने बर्नपुर में की घोषणा, छठ पूजा के बाद आसनसोल में करेंगे प्रशासनिक बैठक

नाकरा सांता काली पूजा पंडाल का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया उद्घाटन
दीप प्रज्वलित करते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मंत्री एवं विधायक
दीप प्रज्वलित करते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मंत्री एवं विधायक
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : नाकरा सांता काली पूजा पंडाल का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पहुंचने पर पंडाल पहुंचने पर पूजा कमेटी और मंत्री एवं विधायकों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किए और मां काली का आशीर्वाद लिए। इसके बाद उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस, काली पूजा, दीपावली, छठ एवं जगद्धात्री पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह समय भक्ति, खुशी और आपसी भाईचारे का है। सभी त्योहार हमें एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कामना की कि मां काली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। मुख्यमंत्री ने पूजा कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि नाकरा सांता काली पूजा हर साल बड़े ही भव्य और सुंदर तरीके से आयोजित की जाती है। लोगों की आस्था और कमेटी की मेहनत से यह पूजा हर साल और भी भव्य होती जा रही है।

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि छठ पूजा खत्म होने के बाद आसनसोल में एक प्रशासनिक बैठक करेंगे। इस बैठक में आसनसोल-दुर्गापुर में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र है। यहां उद्योग बढ़ेगा तो रोजगार बढ़ेगा और युवाओं को नौकरी मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि इस क्षेत्र में नए उद्योग आएं और पुराने उद्योगों को भी मजबूती मिले। इसके लिए प्रशासनिक बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ ठोस योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूजा के बाद विकास और उद्योग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल, डॉक्टर अजय पोद्दार, विधायक जितेन्द्र तिवारी,पार्थ घोष, लक्ष्मण चंद्र घोरोई, डीएम एस पन्नोबलम, एडीपीसी के सीपी डॉक्टर प्रणव कुमार,निगम कमिश्नर दिलीप मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार सिंह, बप्पा चटर्जी, प्रशांत चटर्जी, पंकज दास सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News