बसन परो मां कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों में बांटे जाएंगे कपड़े

जरूरतमंदो को दिया जाएगा वस्त्र
प्रतीक फोटो
प्रतीक फोटो
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल :आसनसोल ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी लगातार सातवें वर्ष अपने प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम बसन परो मां का आयोजन करने जा रही है। इस पहल के तहत आगामी दुर्गा पूजा उत्सव से पहले समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े तथा महिलाओं को साड़ी वितरण किया जाएगा। संस्था के अध्यक प्रशांत चक्रवर्ती ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य त्योहारों से पहले जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी लाना है। पिछले 6 वर्षों से यह आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है और हर साल सैकड़ों बच्चों और महिलाओं को इसका लाभ मिलता है। आगे कहा कि प्रांतिक वृद्धा आश्रम (सूर्य नगर), आश्रय कुल्टी (डीसरगढ़), कोरा पारा हनुमान मंदिर एवं आश्रय आसनसोल (धादका) में कार्यक्रम कर जरूरतमंदो को वस्त्र दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में कौशिक मजूमदार, पारोमिता मजूमदार, रूबी चक्रवर्ती, तुहिन मजूमदार एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in