

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : छठ पूजा के अवसर पर आसनसोल के 40 नंबर वार्ड के अंतर्गत आड़ाडांगा इलाके में उत्सव का माहौल देखने को मिला। शनिवार को आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने इलाके के निवासियों को उपहारस्वरूप वस्त्र और पूजा की सामग्री वितरित की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और स्थानीय निवासी उपस्थित थे। विधायक ने खुद अपने हाथों से लोगों को साड़ी, वस्त्र और छठ पूजा की सामग्री सौंपी और सभी को छठ की शुभकामनाएं दीं। कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उत्सव की खुशी सभी के साथ बांटने के लिए यह पहल की गई है। उनका उद्देश्य है कि हर परिवार खुशी और उत्साह के साथ छठ पूजा मना सके। उन्होंने कहा कि वे हमेशा लोगों के साथ हैं और आने वाले दिनों में भी रहेंगी। आगे कहा कि छठ मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। सभी की छठ पूजा आनंदमय और मंगलमय हो, यही कामना है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताया और कहा कि हर त्योहार पर इस तरह का सहयोग उन्हें काफी खुशी देता है। इस मौके पर भाजपा जिला महासचिव अमिताभ गोराई सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।