बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्कूल में चलाया गया स्वच्छता अभियान

डेंगू का खतरा ना बढ़े, इसे ध्यान में रखते हुये चलाया गया अभियान
बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्कूल में चलाया गया स्वच्छता अभियान
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर शांतिनगर विकास विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके अच्छे जीवन के लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बता दें कि बारिश के दिनों में स्कूल के मैदान में इतने जंगल-झाड़ियां उग आयी थीं कि जिसे लेकर डेंगू का खतरा ना बढ़े, इसे ध्यान में रखते हुये वार्ड 80 के पार्षद राकेश शर्मा ने नगर निगम को सूचित किया। वहीं आसनसोल निगर निगम की तरफ से शनिवार सुबह से स्कूल में सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों को काटकर हटाया गया। मौके पर मौजूद पार्षद राकेश शर्मा ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है और शिक्षकों द्वारा स्कूल परिसर में साफ-सफाई करने को लेकर कहा जा रहा था। इसे ध्यान में रखते हुये स्कूल में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस स्कूल में छोटे-बड़े बच्चे तक पढ़ते हैं और कोई भी गंदगी से किसी तरह प्रभावित न हो, डेंगू से सुरक्षित रहें, इसे लेकर सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के कर्मचारी तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in