चुनाव को लेकर BMS एवं INTUC में बढ़ा टकराव

दोनों यूनियन के बीच छिड़ी जुबानी जंग
BMS के पदाधिकारी
BMS के पदाधिकारी
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : SAIL-ISP यूनियन चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में BMS को बड़ी राहत मिली है। BMS नेता ने दावा किया है कि विरोधी गुट द्वारा दायर SLP (स्पेशल लीव पिटीशन) को आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। BMS ने इसे सच्चाई की जीत बताया और कहा कि अब 24 सितंबर को होने वाला चुनाव पूरी तरह से तय है। मौके पर केंद्र बीएमएस इस्पात सह उद्योग प्रभारी हिमांशु बल इंटक सहित HMS को मंदबुद्धि कहते हुए कहा कि जो किसी दूसरे विषय में कोर्ट जाते नहीं हैं, इस विषय को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए और सुप्रीम कोर्ट में आज उनके मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है, उनका पिटीशन खारिज कर दिया है।

BMS ने INTUC पर किया पलटवार

आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) के अध्यक्ष हारजीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में हिमांशु बल को बाहरी नेता कहा था। इसी पर बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ के अध्यक महेश बनर्जी ने INTUC पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमांशु बल SAIL के मौजूदा कर्मचारी हैं, SAIL परिवार के मेंबर हैं। सवाल तो उन नेताओं से पूछना चाहिए जो रिटायर हो चुके हैं और बूढ़े हो चुके है जिनका SAIL-ISP से अब कोई नाता नहीं है, फिर भी यहां बैठ कर नेतागिरी कर रहे हैं। उन्होंने बांग्ला कहावत कहते हुए इंटक को कहा कि चलनी सुई के छेद गिनती है वे खुद रिटायर्ड लोग दूसरे को बाहरी बता रहे हैं, ये शर्मनाक है।

निकाले गए यूनियन कर्मचारी मुद्दा पर BMS का हमला: INTUC की ओर से यह दावा किए जाने पर कि उनके कुछ पूर्व कार्यकर्ता संगठन से निकाले जाने के बाद बीएमएस में शामिल हुए हैं और अब आईएनटीयूसी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं , इस पर बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के सचिव श्रीकांत साह ने पलटवार किया है। श्रीकांत साह ने कहा कि अगर आईएनटीयूसी का कहना है कि उन्हें संगठन से निकाला गया था, तो इसका प्रमाण सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से अपना इस्तीफा दिया था। उनके मुताबिक, इस्तीफे में स्पष्ट रूप से लिखा था कि यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद के कारण वह यूनियन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिए थे। इस मौके पर अजय सिंह, संजीत प्रसाद, मिथलेश सिंह, अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in