CISF यूनिट ISP बर्नपुर ने पर्यावरण बचाने पर दिया जोर

CISF के जवानों ने लगाए 400 पौधे
CISF यूनिट ISP बर्नपुर ने पर्यावरण बचाने पर दिया जोर
Published on

बर्नपुर : सीआईएसएफ यूनिट ISP बर्नपुर ने यूनिट परिसर में पौधारोपण अभियान आयोजित कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीआईएसएफ यूनिट ISP बर्नपुर ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य को आगे बढ़ाना है और पर्यावरण को बचाना है। वहीं कार्यक्रम के तहत प्रकृति की रक्षा के महत्व को उजागर किया और पर्यावरण की स्थिरता के प्रति सीआईएसएफ की प्रतिबद्धता को दोहराया। मौके पर सीआईएसएफ यूनिट ISP बर्नपुर के डेप्युटी कमांडेंट वीएस सुरीन ने कहा कि पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। इस मौके पर एसी गौरीनाथ श्रीवास्तव, एएन पोरिया, एस रक्षित, इंस्पेक्टर अनूपम दत्ता, एनआर बेहरा, एमडी अजीम, मिथलेश कुमार सहित विभिन्न रैंक के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in