सेल-आईएसपी के यूनियन चुनाव पर CISF की रहेगी पैनी नजर

7 बूथों पर होगा मतदान/ इस्पात नगरी में चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज
सेल आईएसपी का गेट
सेल आईएसपी का गेट
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल-आईएसपी में 24 सितंबर को होने वाले यूनियन चुनाव को लेकर सुरक्षा की कमान CISF के हाथों में सौंपी गई है। गौरतलब है कि यूनियन चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए CISF की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात रहेंगी। मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर CISF जवानों की तैनाती होगी। प्रबंधन का कहना है कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो, इसके लिए CISF का सहयोग लिया जा रहा है। CISF के जवान प्लांट परिसर नहीं बल्कि टाउनशिप के संवेदनशील इलाकों में भी गश्त करेंगे ताकि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।इस्पात नगरी में इस चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है और सभी यूनियनें अपने प्रचार में जुटी हैं, ऐसे में सुरक्षा को लेकर CISF की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा CISF को सौंपा गया है, जिसकी चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी।

7 बूथों पर होगा मतदान

प्रबंधन के अनुसार, चुनाव डिप्टी CLC की देखरेख में होगा। प्लांट के अंदर 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। इस चुनाव में कुल 3516 कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अब देखना यह है कि कर्मचारियों का वोट INTUC के अनुभव पर जाता है या BMS के बदलाव के नारे पर या CITU , AITUC के आईएसपी को बचाने के इतिहास पर। वहीं सुरक्षा को देखते हुए मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर CISF के जवान तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हंगामे को रोकने के लिए CISF पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in