पांडवेश्वर में क्लोरीन गैस लीक, एक की मौत, 5 गंभीर

अजय नदी तट पर स्थित पीएचई के वाटर प्रोजेक्ट में हुआ यह हादसा
People affected by the gas are being treated in the hospital
गैस की चपेट में आये लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज
Published on

पांडवेश्वर : सोमवार देर शाम पांडवेश्वर में क्लोरीन गैस लीक होने के कारण एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से अस्वस्थ होकर विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। घटना को लेकर पांडवेश्वर इलाके में आतंक फैल गया है। यह हादसा पांडवेश्वर अजय नदी तट पर स्थित पीएचई के वाटर प्रोजेक्ट में हुआ। मृतका का नाम संध्या पटनायक है। वह पीएचई के स्टाफ क्वार्टर में रहती थी। जानकारी के अनुसार देर शाम उक्त वाटर प्रोजेक्ट के क्लोरीन चैंबर से गैस लीक हो गया। गैस रिसाव से पासवर्ती स्टाफ क्वार्टर व फूलबागान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पांडवेश्वर थाना की पुलिस, दमकल विभाग की टीम पहुंची। घटना के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात ठप पड़ गया। एसीपी (अंडाल डिवीजन) पिंटू साहा ने कहा कि क्लोरीन गैस रिसाव से उसकी चपेट में आये आधा दर्जन लोग अस्वस्थ पड़ गए। सभी को तत्परतापूर्वक पांडवेश्वर स्थित एक गैरसरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां एक महिला की मौत हो गई। महिला के पुत्र संदीप पटनायक पीएचई स्टाफ है। वह अपने पुत्र के साथ स्टाफ क्वार्टर में रहती थी। संदीप समेत 5 लोग बीमार हैं जिसमें से 3 लोगों को दुर्गापुर स्थित अस्पताल ले जाया गया है। 2 लोग पांडवेश्वर में इलाजरत हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in