चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच वस्त्रों का किया गया वितरण
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रांतिक क्लब परिसर में सुमन चक्रवर्ती स्मृति मंच पर एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आसनसोल इस्कॉन के प्रमुख कनाई कृष्ण महाराज द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतियोगियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया था, और प्रत्येक समूह से पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही, सभी प्रतिभागियों को पीने का पानी, टिफिन और एक-एक उपहार भी दिया गया। पुरस्कार वितरण के बाद, एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कविता-पाठ, गायन और नृत्य जैसी प्रस्तुतियां शामिल थीं। वहीं कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। विशेष अतिथि के रूप में प्रिंसिपल अर्चना चौबे, समाजसेवी सायंतन बसु, राजू बनर्जी, कलाकार माधव दां, शिक्षिका शाश्वती चटर्जी, बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, उपाध्यक्ष देबजीत सरकार, चंदन बाउरी, सह-सचिव सुजॉय मुखर्जी, कोषाध्यक्ष पारमिता बनर्जी, सुनील शर्मा, मौसमी चक्रवर्ती, तापस पाल, राजू सिंह, रितेश पांडे, ब्रजेश सिंह सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in