

बर्नपुर : देश भर के कई स्कूलों में बाल दिवस पर बच्चों ने नृत्य, गायन, भाषण और नाटकों जैसे रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन करके उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इसी क्रम में बर्नपुर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के फोटो पर माल्यापर्ण कर किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कई तरह की प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस मौके पर शिक्षक प्रेम बहादुर प्रसाद ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय में होते रहने चाहिए, इससे बच्चों में झिझक दूर होती है और प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका स्नेहलता कुमारी, एलिश घोष, क्रिश्यचिन निकलाउड, सुहान खान, पुष्पा कुमारी, मोना आथा, अमरप्रीत कौर, पूजा झा, संजय घोषाल सहित स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।