56वां गुरमत सिखया कैंप में बच्चों ने सीखी गुरुमुखी, नितनेम और कीर्तन की शिक्षा

बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
56वां गुरमत सिखया कैंप में बच्चों ने सीखी गुरुमुखी, नितनेम और कीर्तन की शिक्षा
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बर्नपुर, गुरुद्वारा साहिब बर्नपुर ,द सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 56वां गुरमत सिखया कैंप शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक आठ दिनों तक चला यह धार्मिक शिविर गुरुद्वारा साहिब बर्नपुर परिसर में आयोजित किया गया था। कैंप के समापन समारोह में बच्चों द्वारा सीखी गई गुरबाणी, नितनेम पाठ और कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसे देख संगत ने खूब सराहा। कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सिख धर्म, संस्कृति और इतिहास से जोड़ना था। शिविर के दौरान बच्चों को गुरुमुखी लिपि, नितनेम, गुरबाणी पाठ, कीर्तन और सिख रहत मर्यादा की गहन शिक्षा दी गई। बच्चों को सिख गुरुओं के जीवन, त्याग और सिद्धांतों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस वर्ष के कैंप में बर्नपुर, आसनसोल, रानीगंज, बराकर, बर्दवान, जमशेदपुर, रांची और धनबाद सहित कई शहरों के गुरुद्वारों से सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। बाहर से आए सभी बच्चों और सेवादारों के लिए गुरुद्वारा परिसर में रहने और 24 घंटे लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर शहरी विकाश मंत्री एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल एवं पूर्व सांसद एस एस आहलूवालिया ने वीडियो के माध्यम से शुभकामना दी। मौके पर सेक्रेटरी, तख्त श्री हरमंदिर साहिब( पटना साहिब), हरजिंदर कौर( पूर्व मेयर, चंडीगढ़), अमृतसर की प्रतिनिधि, एसजीपीसी की कार्यकारिणी सदस्य, कोलकाता के सभी गुरुद्वारों के प्रधान एवं सचिव, डॉ. राजवंत सिंह, यूएसए से, प्रसिद्ध सिख विद्वान ( ऑनलाइन माध्यम), ज्ञानी सुखविंदर सिंह रटौल, ( श्री आनंदपुर साहिब, पंजाब), ज्ञानी शमशेर सिंह (ब्रह्मपुरा, गुरमत ज्ञान कॉलेज, पंजाब), सुखमनी कौर(असिस्टेंट प्रोफेसर, भाई मणि सिंह खालसा कॉलेज, लोंगेवाल, पंजाब), बलजीत कौर(श्री फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद, पंजाब), द सिख फोरम कोलकाता के अध्यक्ष दिलबीर सिंह, जनरल सेक्रेटरी गुरु शरण सिंह, बाराबनी विधायक अरिजीत रॉय, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसवंत सिंह, चरण सिंह, अजीत सिंह, रंजीत सिंह कैरो, सुखबीर सिंह, दलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सतनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in