आपदा से प्रभावित लोगों की मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद

वर्चुवल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने की केंद्र सरकार की तीखी आलोचना
वर्चुवल बैठक में उपस्थित मंत्रीद्वय मलय घटक एवं प्रदीप मजूमदार, डीएम एस पोन्नमबलम, सीपी सुनील कुमार चौधरी, जिलापरिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय . विधायक हरेराम सिंह व अन्य
वर्चुवल बैठक में उपस्थित मंत्रीद्वय मलय घटक एवं प्रदीप मजूमदार, डीएम एस पोन्नमबलम, सीपी सुनील कुमार चौधरी, जिलापरिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय . विधायक हरेराम सिंह व अन्य
Published on

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला कार्यालय के सभागार प्रांगण में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुवल तौर पर शामिल होकर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा का बंगाल में तृणमूल को पराजित करने की ताकत नहीं है। इसी कारण कम समय में जल्दीबाजी में एसआईआर प्रक्रिया चालू कर दी गई है। चुनाव बाद करने से चुनाव आयोग को पूर्ण रूप से मदद की जा सकती थी। राज्य के मतदाताओं का नाम मतदान सूची के हटाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उत्तर बंग में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावितों को आर्थिक मदद दी गई। मंत्री प्रदीप मजूमदार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की ओर से किसी तरह की मदद राज्य को नहीं मिल रही है, फिर भी राज्य सरकार द्वारा खुद प्रभावितों की आर्थिक मदद की जा रही है। प्राकृतिक आपदा के कारण पश्चिम बर्दवान जिले में 201 लोगों के घर पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए हैं। वहीं 6 लोगों का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। सभी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 201 लोगों को 1.20 लाख रुपये तथा आंशिक रूप से प्रभावितों 6 लोगों को प्रति परिवार 70 हजार रुपये प्रदान किये गए। जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने कहा कि जिले के बाराबनी, कांकसा, सालानपुर आदि 8 ब्लॉकों में जिनका आपदा से नुकसान हुआ है, उन्हें आर्थिक सहायता की राशि चेक द्वारा प्रदान की गई। मंत्री मलय घटक द्वारा प्रभावितों को चेक प्रदान किया गया। मौके पर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, जिला परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी,अतिरिक्त जिलाधिकारी (जिला परिषद) रीता शुक्ला, आसनसोल मंडल अधिकारी विश्वजीत भट्टाचार्य, आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, विधायक हरेराम सिंह सहित अन्य कई अधिकारी व आपदा से प्रभावित लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in