

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत आने वाले कुल 1238 लाइसेंसी दुर्गापूजा कमेटियों एवं समस्त प्रशासनिक विभाग को लेकर रविंद्र भवन में शुक्रवार को एक समन्वय बैठक की गयी। इस बैठक का शुभारंभ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी हेडक्वार्टर डॉ. अरविंद कुमार आनंद के स्वागत भाषण से किया गया और उपस्थित सभी पूजा कमेटियों को दूर्गा पूजा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं कई अहम मुद्दों पर विशेष गाइड लाइन दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के कुल 8 थानों की 9 पूजा कमेटियों के सदस्यों को 1,10,000 रुपये का चेक दिये गये। मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सीपी सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि आज इस क्षेत्र के विभिन्न पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सेफ्टी, इंमरजेसी गेट, सीसीटीवी, फायर एवं इलेक्ट्रिसिटी को लेकर सभी पूजा कमेटी के सदस्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए और 9 पूजा कमेटी के सदस्यों को राज्य सरकार के अनुदान राशि का चेक बांटा गया।
बैठक में रही इनकी उपस्थिति
बैठक में डीएम एस पन्नोबलम, एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य, डीसी सेंट्रल ध्रुव दास, डीसी वेस्ट संदीप कर्रा, एसीपी इप्शित्ता दत्ता, जावेद हुसैन, विश्वजीत नस्कर, एसीपी ट्रैफिक सौरभ चौधरी, टीआई राणा अंबिका दत्ता, हीरापुर थाना ओसी तन्मय रॉय, जामुड़िया थाना ओसी एसएस ठाकुर, बाराबनी थाना ओसी दिव्येंदु मुखोपाध्याय, साउथ थाना आईसी कौशिक कुंडू, साउथ पीपी आईसी अमरनाथ दास, कुल्टी थाना के आईसी कृष्णेंदु दत्ता, सालानपुर आईसी अमित हाटी सहित विभिन्न थाना के ओसी व आईसी, विद्युत, दमकल व प्रदूषण विभाग के अधिकारी एवं दुर्गा पूजा कमेटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।