जगन्नाथ मंदिर बर्नपुर में आधी रात तक गूंजे मां लक्ष्मी के जयकारे

रात 10 बजे से 2 बजे तक हुई विशेष पूजा
मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु
मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बर्नपुर स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में मां लक्ष्मी पूजा का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस साल भी मंदिर में लक्ष्मी पूजा बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा पूजा की विशेष तैयारी की गई थी। मंदिर परिसर को गेंदे के फूलों, रंग-बिरंगी झालरों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मां लक्ष्मी की मनमोहक प्रतिमा को सुंदर वस्त्रों और आभूषणों से सुसज्जित किया गया था।

रात 10 बजे से 2 बजे तक चला पूजा का क्रम लक्ष्मी पूजा का मुख्य आयोजन रात 10 बजे शुरू हुआ जो देर रात 2 बजे तक चला। वैदिक मंत्रोच्चार और शंख-ध्वनि के बीच पुरोहितों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी का आवाहन कर पूजा संपन्न कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में पुष्प, फल और भोग अर्पित कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर समाजसेवी नरेश अग्रवाल, पिंटू पात्रा, सरिता पात्रा, किशन चंद्र सिंह, सुचित्रा राउत ने विशेष रूप से पूजा में भाग लिया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in