चलती गाड़ी में लगी आग बाल-बाल बचा ड्राइवर

चलती गाड़ी में लगी आग बाल-बाल बचा ड्राइवर
Published on: 

बीरभूम : 14 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती हुई फोर-व्हीलर (कार) में आग लगने की घटना सामने आई। रविवार शाम को 14 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदईपुर थाना क्षेत्र के चिनपाई पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से जा रही एक निजी फोर-व्हीलर गाड़ी के इंजन से अचानक काला धुआं निकलता देखा गया। देखते ही देखते आग पूरी गाड़ी में फैल गई। हालांकि, ड्राइवर की मुस्तैदी से वह बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान्य गति से जा रही थी। अचानक इंजन के अगले हिस्से से तेजी से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। खतरे का अहसास होते ही वह हड़बड़ाहट में बाहर निकल आए। उनके उतरने के कुछ ही सेकंड के भीतर आग ने भयंकर रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।

​अचानक हुई इस घटना से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत आगे बढ़कर आग बुझाने का प्राथमिक प्रयास किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी।

​सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

​सूत्रों के मुताबिक, बाप्पा मंडल नाम का व्यक्ति इलामबाजार से मोहम्मदबाजार की ओर लौट रहा था। चिनपाई बाईपास पर अचानक चलती गाड़ी में यह आगजनी की घटना घटित हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in