चैत्र नवरात्रि का धूमधाम से हुआ शुभारंभ

श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास रखकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया
चैत्र नवरात्रि का धूमधाम से हुआ शुभारंभ
Published on

आसनसोल : आसनसोल मुर्गासाल स्थित महारानी स्थान मंदिर में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में कलश स्थापन कर नौ दिनों तक महानवरात्रि पूजन का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार सुबह से ही इस अंचल की महिलाओं का भीड़ मंदिर में देखी जा रही थी। सुबह से ही मंदिरों में आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास रखकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित विनय मिश्र ने विधि-विधान से और विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की। मौके पर महिलाओं ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक माता की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित रहेगी। प्रतिदिन पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा और नवरात्रि के समापन पर कन्या भोज का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के शंभूनाथ झा, विनोद पलाहा , कृष्णेन्दु तिवारी, बाबी पलाहा, सूरज सिंह, सिम्मी पलाहा, शिल्पी नागपाल ,सबिता बर्मन एवं सैकड़ों महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in