एडवेंचर प्रतिभागियों को दिए गये प्रमाण पत्र

द पीकर्स बच्चों एवं किशोरों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रही कार्य
एडवेंचर प्रतिभागियों को दिए गये प्रमाण पत्र
Published on

आसनसोल : पोलो ग्राउंड में आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं पर्वतारोहण संस्था द पीकर्स आसनसोल द्वारा एडवेंचर समर कैंप-2026 में बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। गौरतलब है कि 12 से 14 जून तक आयोजित इस तीन दिवसीय कैंप में कुल 75 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं कैंप के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि द पीकर्स कई वर्षों से बच्चों एवं किशोरों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। मनोरंजन, शिक्षा और एडवेंचर गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और उद्देश्यों को संस्था आज भी पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में संस्था के मुख्य सलाहकार पवन गुटगुटिया, सत्य नारायण अग्रवाल, सोमनाथ गोराई, संतोष दत्ता, अनुपम राय, विपुल बनर्जी, संजय दास गुप्ता, उत्पल राय चौधरी, मधु डुमरेवाल, गौरी गुप्ता, रिंकू दास गुप्ता, टिया गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्य, प्रशिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in