सेल आईएसपी की सुरक्षा टीम एक्शन मोड में

आईएसपी अवैध निर्माण के विरुद्ध कर रहा सख्त कार्रवाई
सेल आईएसपी की सुरक्षा टीम एक्शन मोड में
Published on

बर्नपुर : सेल आईएसपी के एस्टेट डिपार्टमेंट की सुरक्षा टीम कार्रवाई करते हुए लगातार अवैध संरचना को धवस्त कर रही है। गौरतलब है कि रामबांध कम्युनिटी हॉल के समीप कंपनी परिसर में अवैध रूप से निर्मित बांस की कुछ संरचनाओं को सेल आईएसपी की सुरक्षा टीम ने ध्वस्त कर दिया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित संरचनाएं कंपनी की भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति की बनाई गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संपदा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की।

15 दिनों में हटाये गये 6 से ज्यादा अवैध कब्जे

सेल आईएसपी के एस्टेट डिपार्टमेंट की सुरक्षा टीम ने नियमित गश्त के दौरान बर्नपुर स्टेशन रोड में जगन्नाथ स्वीट्स के समीप एक दुकान के सामने अनधिकृत रूप से स्टील सनरूफ कार्य को रोका। वहीं सुरक्षा टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बर्नपुर बस स्टैंड रोड क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित कई दुकानों को पूरी तरह से हटाया। महत्वपूर्ण कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए आसनसोल मनोज सिनेमा के निकट जीटी रोड स्थित कंपनी की भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे को हटाकर उसका भौतिक कब्जा पुनः प्राप्त किया। सेल आईएसपी ने आधुनिकीकरण परियोजना स्थल को अवरोधमुक्त करने के उद्देश्य से न्यूटाउन क्षेत्र में अनधिकृत रूप से कब्जा किए गए कंपनी आवासों को खाली कराया। सुरक्षा टीम द्वारा नरसिंह बांध क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अंबेडकर क्लब के समीप अवैध रूप से निर्मित बांस की संरचना को पूरी तरह ध्वस्त कर हटा दिया।

सेल आईएसपी प्रंबधन ने कहा

आईएसपी प्रंबधन का कहना है कि यह कार्रवाई हाल के दिनों में कंपनी की भूमि, भवनों एवं परिसरों पर हो रहे अनधिकृत कब्जों के विरुद्ध संपदा विभाग द्वारा चलाए जा रहे इविक्शन ड्राइव का हिस्सा है। संयंत्र प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। आगे बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अनधिकृत कब्जों एवं निर्माणों के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in