

आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत आसनसोल को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए क्लीन एंड ग्रीन आसनसोल मिशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम के सेनेटरी विभाग द्वारा आसनसोल नगर निगम के हर वार्ड के कॉम्प्लेक्स में कचरे के उचित निपटान के लिए जोर दिया जा रहा है। वहीं आसनसोल के जेनेक्स कॉम्प्लेक्स में जाकर लोगों को समझाया गया कि लोग कचरा इघर-उधर न देकर नगर निगम विभाग के सफाई कर्मी को दें। मौके पर सेनेटरी विभाग की बर्नाली दास ने कहा कि कॉम्प्लेक्स के लोगों को समझाया गया कि वे लोग अपने घर के कचरे को किसी प्राइवेट संस्था या आदमी को न दें कारण वे लोग कचरा यहां से ले जाकर इधर-उधर रख देते है। राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पॉल का निर्देश है कि घर के कचरे नगर निगम के सफाई कर्मी को दें जो नगर निगम द्वारा बनाये गये प्वाइंट पर ही कचरा रखेंगे, जो शहर को साफ-सुथरा करने में सहायता करेंगे। इस मौके पर निर्मल साथी सहित अन्य लोग मौजूद थे।