रक्त की कमी को दूर करने हेतु शिविर का हुआ आयोजन

सीटू एवं डीवाईएफआई ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
रक्त की कमी को दूर करने हेतु शिविर का हुआ आयोजन
Published on

बर्नपुर : एबीके मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन (सीआईटीयू) एवं डीवाईएफआई बर्नपुर एरिया कमेटी द्वारा मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि वामपंथी नेता स्वर्गीय दिलीप सरकार की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर एबीके मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन के महासचिव सौरेन चटर्जी ने कहा कि 2013 में दिलीप सरकार की हत्या की गई थी, उन्हीं की याद में आज शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही कहा कि 60 यूनिट का टारगेट था, जिसमें 50 यूनिट संग्रह किया गया। वहीं गर्मी में जिला अस्पताल एवं बर्नपुर अस्पताल में रक्त की कमी देखी जाती है, इसलिए दोनों अस्पतालों को सीटू एवं डीवाईएफआई की तरफ से रक्त की मदद की जायेगी। इस मौके पर सीआईटीयू के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रतीक गुप्ता, मुकल पाल, जूपिटर विश्वास, कल्याण मंडल, राजीव रंजन कुमार, कालीदास पाल, डीवाईएफआई महासचिव नवदीप माजी, अध्यक्ष सौमेन दास, ज्वाइंट सेक्रेटरी कुंतल सेनगुप्ता, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेत्री शिल्पी चक्रवर्ती, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in