

सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : रामबंध हेल्थ सेंटर में फाइलेरिया (हाथीपांव) से बचाव, जांच और मुफ्त दवा वितरण के लिए विशेष शिविर लगाया गया। बता दें कि स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्त के नमूने लेकर जांच की और डीईसी व एल्बेंडाजोल जैसी दवाएं मुफ्त खिलायी। मौके पर डॉ. सायन मल्लिक ने कहा कि यह दवा खाली पेट नहीं खानी चाहिए। गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को यह दवा नहीं दी जाती है। शिविर में डॉ. सायन मल्लिक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 से ज्यादा लोगों की जांच की। वहीं भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं कोर कमेटी सदस्य पवन कुमार सिंह ने खुद अपनी जांच करवायी एवं खुद दवा लेकर लोगों को दवा लेने के लिए प्रेरित किया। आगे कहा कि फाइलेरिया की दवा खाने से खून में मौजूद परजीवी खत्म होते हैं, बीमारी आगे नहीं बढ़ती और यह गंभीर सूजन व बचाव में मदद करती है। इस मौके पर इस मौके पर डॉ. सायन मल्लिक, नर्स सुमना घोष, महेंद्र यादव, राजेंद्र शर्मा, अमित कुमार यादव, संध्या दास और कई अन्य लोग मौजूद थे।