

बर्नपुर : बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आसनसोल जोन कमेटी ने बर्नपुर मिड टाउन क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक की। गौरतलब है कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दवा का ऑनलाइन कारोबार करने वाले एवं अन्य दुकानदार एवं कंपनियां जो दवा पर कई प्रतिशत की छूट देकर कालाबाजारी करती हैं, उनके खिलाफ बैठक की गई। मौके पर बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला सचिव अमित रॉय ने कहा कि ऐसे सभी फर्मासिस्ट दवा की होने वाली ऑनलाइन कालेबाजारी एवं कई प्रतिशत की छूट देकर लोगों को बेवकूफ बनाकर दवा बेच रहे हैं। उनके खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया है। आगे कहा कि ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने पूरे देश में 20 मई को हड़ताल का आह्वान किया है जो 19 मई को 12 बजे रात से 20 मई के दोपहर 12 बजे तक पूरे देश में की जायेगी। वहीं बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आसनसोल जोन के सचिव कुंतल रॉय ने कहा कि दवा के ऑनलाइन कारोबार एवं कई प्रतिशत की छूट की कालाबाजारी को लेकर सभी फर्मासिस्ट को एक होना होगा, तभी इस कालाबाजारी से लोगों को राहत मिलेगी। आगे कहा कि बाजार में कई नकली दवाएं कई प्रतिशत के छूट पर बिक्री होती हैं और रोगी देखते हैं और रोगी उनके जाल में फंस जाते हैं। वे नहीं जानते हैं कि दवा असली है या नकली। सभी दवाओं की पैकिंग इस तरह की होती है कि असली और नकली की पहचाना मुश्किल हो जाती है। रोगी दवा खरीदकर बेवकूफ तो बनते ही हैं और आर्थिक नुकसान भी होता है। इस मौके पर आसनसोल जोन के अध्यक्ष सौतम बनर्जी, कोषाध्यक्ष कंचन रॉय, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी अनिल कुमार मोहनका सहित काफी संख्या में फर्मासिस्ट मौजूद थे।
बैठक में फर्मासिस्ट ने रखी अपनी बात
बैठक में कई फर्मासिस्टों ने चिंता जताते हुये कहा कि बाजार में कुछ दवाएं ऐसी हैं, जिनका दाम 500 रुपया है। वहीं वह दवा को 20 प्रतिशत या थोड़ा कम या अधिक प्रतिशत की छूट देकर कम दाम में बेच देते है जिससे रोगियों का विश्वास दुकानदार के ऊपर से उठ जाता है। साथ ही वे कहने लगते हैं कि उस संस्था में 50 प्रतिशत की छूट पर मिल रही है और आप इतना दाम ले रहे तो उस समय कोई जवाब नहीं रहता है।