ट्रेड फेयर में भारत सहित 7 अन्य देशों से जुटेंगे व्यवसायी
आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स (एसीसी) एवं सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज द्वारा आसनसोल पोलो ग्राउंड में 6वां इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में बैठक कर ग्रैंड ट्रेड फेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने बताया कि इस बार इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का छठा साल है और यह 6 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। साथ ही ट्रेड फेयर का अधिकारी उद्घाटन 7 फरवरी को मंत्री मलय घटक के हाथों से किया जाएगा। आगे बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 7 अन्य देश एवं भारत के 16 राज्य से स्टॉल लगाने के लिए लोग आ रहे हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि 6 से 16 फरवरी तक पोलो ग्राउंड में चलने वाले इस ग्रैंड ट्रेड फेयर का वह हिस्सा बने। वहीं सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज के सीओओ अरिंदम चटर्जी ने कहा कि एसीसी एवं सीसीजी द्वारा आयोजित इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का 6 वां वर्ष है एवं इस बार MSME (सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यम) द्वारा इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर को मान्यता मिल गयी है, जिसमें MSME के 36 स्टॉल लगाये जा रहे हैं। वहीं सलाहकार नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस बार के ग्रैंड ट्रेड फेयर में फर्नीचर, इंटीरियर प्रोडक्ट, इंटरनेशनल प्रोडक्ट परिधान गहने, चमड़े के प्रोडक्ट ब्यूटी, कॉस्मेटिक्स, हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम, जूट की सामग्री सहित करीब 150 स्टॉल लगाये जा रहे हैं। इस मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम प्रकाश बगड़िया, सत्यनारायण दारूका, पवन गुटगुटिया, राजू अग्रवाल, अमन प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज के सुकुमार चटर्जी एवं संजय गांगुली मौजूद थे।

