शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड का बर्नपुर से जुड़ा लिंक

हत्या में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन बर्नपुर के पते का है
शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड का बर्नपुर से जुड़ा लिंक
Published on

बर्नपुर : उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या होने से बंगाल के राजनीति में हलचल मचा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रनाथ रथ अपनी स्कोर्पियो कार में थे, जब हमलावरों ने मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में उनका पीछा किया और उनके गाड़ी रुकवाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वहीं घटना की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि हमलावरों द्वारा व्यवहार की गई मोटर साइकिल हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर इलाके में पंजीकृत है।

जांच में आया नया खुलासा

हत्या में उपयोग की गई बाइक के नंबर की जब जांच की गयी तो बाइक का रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्दवान जिला के आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर इलाका का निकला है। जांच में सामने आया कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर WB44D1990 है। उपलब्ध रजिस्ट्रेशन विवरण के अनुसार बाइक के मालिक का नाम विभाष कुमार भट्टाचार्य बताया गया है। रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्दवान आरटीओ में 4 मई 2012 को हुआ था और इसकी वैधता 2 मई 2027 तक है। रजिस्ट्रेशन में दर्ज पता क्वार्टर नंबर AB 7/12, गुरुद्वारा रोड (नेपाली पाड़ा) है।

पते की हुई चांज

गुरुवार को जब इस पते की जांच की गई तो पता चला कि वहां विभाष कुमार भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता। वर्तमान में उस क्वार्टर में सेल आईएसपी कारखाने के कर्मचारी धर्मवीर कुमार अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। मौके पर उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2014 से यहां रह रहे हैं और विभाष नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते। धर्मवीर कुमार ने यह भी बताया कि जिस बाइक का नंबर सामने आया है, वह यहां मौजूद नहीं है। उनके पास जो मोटर साइकिल है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी अलग है। वहीं सीआईडी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और बाइक के रजिस्ट्रेशन तथा उससे जुड़े लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in