बर्नपुर हैंडीकैप्ड वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटे सहायक उपकरण

छठे स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के पदाधिकारी व अन्य
कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के पदाधिकारी व अन्य
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर हैंडीकैप्ड वेलफेयर सोसाइटी के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था की ओर से बर्नपुर मिड टाउन क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह संस्था जरूरतमंद दिव्यांगों के लिए कार्य करती है और उनके जीवन में एक नई उम्मीद की किरण लाती है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया तथा बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर बर्नपुर हैंडीकैप्ड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष धर्मराज सिंह ने बताया कि 4 मई के दिन ही बर्नपुर हैंडीकैप्ड वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना हुई थी और आज 6 वर्ष पूरे होने पर जरूरतमंदों के बीच उनकी सुविधा के अनुसार सामग्री दी जा रही है। वहीं सोसाइटी के सचिव दर्शन शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच 50 बैसाखी, 3 ट्राई साइकिल, 3 व्हीलचेयर और 250 साड़ियां वितरित की गईं।

मौके पर थे उपस्थित

कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वशीमूल हक, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद गुरमित सिंह, कहकशां रियाज खुशी, समाजसेवी नरेश अग्रवाल, पवन गुटगुटिया, सिख वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़, बिनोद यादव, इंटक के ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सिंह, गुरदीप सिंह, बिरजू दास, गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी बर्नपुर के प्रधान जसंवत सिंह, सचिव रघुवीर सिंह, उपाध्यक्ष चरण सिंह, रंजीत सिंह कैरो, सुरेंद्र सिंह अत्तू, बर्नपुर हैंडीकैप्ड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष धर्मराज सिंह, सचिव दर्शन शर्मा, चेयरमैन एसएम हसन, कोषाध्यक्ष सत्यजीत कुमार शर्मा, गुरमित सिंह उर्फ बिट्टू, मंदीप सिंह मक्कड़, श्रीकांत प्रसाद शाह, अमीत शर्मा, सुशील रॉय, उमेश उपाध्याय सहित कई संस्था के लोग उपस्थित थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in